तालाब में नहाने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तालाब में नहाने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के रयां गांव के दलित बिंद बस्ती में रविवार को तालाब में नहाते समय एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी मंगरू का पुत्र अमित कुमार (18) रविवार को दोस्तों के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ नहा रहे बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद अमित को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक शैलेष राय ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी और टीम मौके पर गई थी, लेकिन उस समय तक परिजन शव लेकर जा चुके थे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles