तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीरंदाजी बालक-बालिका में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ज्ञानपुर। श्रीदयाल आर्चरी एकेडमी, देवनाथपुर में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बालक और बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्ञानपुर के तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से हर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेहनती खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन करेंगे।

तीरंदाजी के अध्यक्ष विशंभर दयाल ने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है और धन के अभाव में किसी भी प्रतिभा को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। वहीं संरक्षक प्रदीप बरनवाल ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उसे मेहनत से निखारने की।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सटीक निशाना लगाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
10 वर्ष बालिका वर्ग में सौम्या सिंह ने रजत पदक हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
13 वर्ष बालिका वर्ग में गरिमा गुप्ता ने स्वर्ण और राधिका ने रजत पदक जीता।
13 वर्ष बालक वर्ग में आदर्श ने स्वर्ण, अनुराग ने रजत और अमन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उर्मिला देवी, शिव प्रकाश सिंह, विनीत जायसवाल, रविंद्र कुमार, आलोक कुमार, डॉ. रत्ना गुप्ता, डॉ. कृष्णा सिंह, सुमन गुप्ता, कमलेश कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles