भदोही हाफ मैराथन कल, रूट मार्किंग पूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही हाफ मैराथन कल, रूट मार्किंग पूरी

ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में आयोजित होने वाली 12वीं भदोही हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 28 फरवरी को होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को आयोजन समिति ने पूरे रूट का निरीक्षण कर मार्किंग का कार्य पूरा किया।

जंगीगंज के धनतुलसी मोड़ से जिला स्टेडियम तक लगभग 21 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संकेत चिह्न लगाए गए हैं, ताकि धावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मार्ग के संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, मड़ियाहू विधायक आरके पटेल, सुंदरवन कटेबना मंदिर की प्रमुख राजलक्ष्मी मंदा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रूस्तम खान तथा आयोजन समिति के मनीष पांडेय मौजूद रहे। सभी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

आयोजन समिति के मनीष पांडेय ने बताया कि मैराथन को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा विभाग, युवा कल्याण विभाग और यातायात पुलिस की टीमें समन्वय के साथ काम करेंगी। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों के लिए रूट पर कई स्थानों पर नींबू पानी, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी अलर्ट मोड में रहेंगी।

मैराथन का शुभारंभ शुक्रवार सुबह सात बजे जंगीगंज से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा खेल अधिकारी निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों और खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles