15 हजार का इनामी गैंगेस्टर महेंद्र भारती गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 हजार के इनामी गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औराई (भदोही)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटका पड़ाव के पास से बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने 15 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर महेंद्र कुमार भारती निवासी गरथमा, सिंधौरा (वाराणसी) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गैंग लीडर जितेंद्र कुमार भारती निवासी गरथमा (वाराणसी) के गिरोह का सक्रिय सदस्य महेंद्र कुमार भारती काफी समय से पुलिस की नजर में था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मुख्य रूप से वाहन चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार भारती के खिलाफ वाराणसी और भदोही जनपद के विभिन्न थानों में नौ से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे कटका पड़ाव के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ व विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी कार्रवाई जारी है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles