उगापुर नहर पुल पर अनियंत्रित टैंकर पलटा, चार घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उगापुर नहर पुल पर अनियंत्रित टैंकर नहर में पलटा, बाइक सवार सहित चार घायल

घोसिया (भदोही), जागरण संवाददाता: औराई-भदोही मार्ग पर उगापुर नहर पुल के पास गुरुवार को तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए नहर में पलट गया। हादसे में बाइक सवार तीन लोग और टैंकर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेजवा निवासी गोलू जायसवाल अपनी मां कोमल जायसवाल और बहन पारो जायसवाल को बाइक पर बैठाकर भदोही से औराई की ओर जा रहे थे। उगापुर नहर पुलिया के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि बाइक से टकराने के बाद टैंकर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में पलट गया। हादसे में मेरठ निवासी टैंकर चालक झावाल भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ज्ञानपुर भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार गोलू जायसवाल और कोमल जायसवाल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पारो जायसवाल का पैर फ्रैक्चर हो गया है। टैंकर चालक का भी इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के कारण औराई-भदोही मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को नहर से निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कोतवाल अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles