दूसरे थाने से जांच व दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे थाने से जांच व दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े परिजन

गोपीगंज, भदोही (संवाददाता): चुड़िहारी मोहल्ला वार्ड संख्या 17 में 10 फरवरी को हुए विवाद के बाद घायल युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए शव को दफनाने से इनकार कर दिया और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

बताया जाता है कि गोपीगंज नगर के वार्ड 17 निवासी मो. नसीम (39) अपने घर में गली की ओर दरवाजा लगा रहे थे। इसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए थे, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था।

परिजनों के मुताबिक, मारपीट में गंभीर रूप से घायल नसीम की हालत लगातार बिगड़ती गई और 14 दिन बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक की बेटी सीबा बानो और भाभी इशरत का आरोप है कि मामले में राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक का कोई उल्लेख नहीं है, जबकि पुलिस की ओर से इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं, जिससे वास्तविक घटना को दबाने की कोशिश हो रही है।

परिजनों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी अन्य थाने की पुलिस से कराई जाए और चिकित्सकों की स्वतंत्र टीम गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच नियमानुसार और निष्पक्ष ढंग से की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles