ज्ञानपुर में डीईओ ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का लिया जायजा
ज्ञानपुर (भदोही), जागरण संवाददाता: जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम के रखरखाव रजिस्टर की जांच करते हुए ड्यूटी पर तैनात गार्डों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने सीसीटीवी कैमरों की पिछले दिनों की रिकॉर्डिंग, फायर सेफ्टी उपकरणों की वैधता तिथि, स्ट्रांग रूम की सील, डबल लॉक व्यवस्था तथा प्रवेश-निकास रजिस्टर का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग की जाए। साथ ही सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने को कहा।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (चकबंदी) वीरेंद्र मौर्य, चकबंदी अधिकारी राकेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

