अग्निवीर धीरज गुप्ता के स्वजन की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घोसिया में अग्निवीर धीरज गुप्ता के स्वजन की मदद को बढ़े हाथ, प्रशासन ने दिलाया भूमि पर कब्जा

घोसिया (भदोही): अग्निवीर धीरज गुप्ता के स्वजन की सहायता के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और समाजसेवी संगठन सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को उपजिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, आर.के. यादव, लेखपाल बिंदु मुकेश और पुलिस टीम की मौजूदगी में जिला प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि की पैमाइश कराई गई। इसके बाद भूमि पर पिलर लगवाकर परिवार को विधिवत कब्जा दिलाया गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अग्निवीर के भाई नीरज गुप्ता ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सभी का सहयोग परिवार के लिए बड़ी राहत है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि परिवार के लिए कृषि आवंटन हेतु उपयुक्त जमीन की तलाश जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही शीघ्र ही कृषि भूमि भी आवंटित कर परिवार को उसका कब्जा दिलाया जाएगा, ताकि उन्हें स्थायी आजीविका का आधार मिल सके।

अग्निवीर धीरज गुप्ता के स्वजन को आर्थिक सहयोग देने वालों में ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, सपा नेत्री अंजनी सरोज, पूर्व प्रधान जेठूपुर दिनेश मौर्य तथा साहू समाज गोपीगंज के साहू अमज (वाराणसी) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने भी आगे बढ़कर सहयोग का भरोसा दिया है।

इधर, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ‘विकास’ की पहल पर परिवार को हाईमास्ट लाइट और सोलर वाटर पंप उपलब्ध कराया गया है। अग्निवीर के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग और सोलर लाइट पहले ही लगाई जा चुकी है, जबकि संपर्क मार्ग (सड़क) के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से परिवार को राहत मिल रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह मदद मिलती रही तो परिवार जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकेगा।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles