शीर्षक:
सुधवै के पंचलाल सरोज शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव बने, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पांडेय ने सुधवै निवासी पंचलाल सरोज को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है।
सोमवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पंचलाल सरोज का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।
नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पंचलाल सरोज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सभा को बूथ स्तर तक मजबूत करने, शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह लगातार काम करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना समय की जरूरत है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, करिया पाल, कंचन सोनकर, अंकिता राजपूत, धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’, रवि यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।








