सुरियावां में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक, राम शिरोमणि बने जिलाध्यक्ष
भदोही। ब्लॉक कार्यालय सुरियावां में बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में परिषद के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष पद पर राम शिरोमणि को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गुलाबचंद सरोज, उपाध्यक्ष पद पर आरती यादव, मंत्री पद पर विजय सोनी तथा संयुक्त मंत्री के रूप में विनोद गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में संगठन मंत्री पद पर शेषनाथ पाटिल और राहुल मौर्या को नामित किया गया। कोषाध्यक्ष आयुष बिंद तथा ऑडिटर के रूप में वंदना वर्मा को मनोनीत किया गया।
संरक्षक मोहम्मद मतीन अंसारी और गोपाल मिश्रा ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन हित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में निर्वाचन अधिकारी धर्मराज यादव ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





