मनरेगा बचाव संग्राम: विधानसभा घेराव के लिए भदोही से 60 कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ रवाना हुए 60 कांग्रेस कार्यकर्ता

ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद से 60 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम मनरेगा बचाव संग्राम के तहत मनरेगा मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे तक कार्यकर्ता अपने-अपने नियंत्रण स्थलों पर एकत्रित हो गए थे। प्रशासन की संभावित रोक-टोक और पूर्व की नूरा-कुश्ती जैसी स्थितियों को देखते हुए कार्यकर्ता पहले से सजग थे। इसी क्रम में सोमवार की सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों से प्रस्थान किया।

प्रशासन की नजरों से बचते हुए कुछ कार्यकर्ता भदोही रेलवे स्टेशन से, कुछ सुरियावां से तथा कुछ जंघई स्टेशन से ट्रेन पकड़कर लखनऊ के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है। इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

लखनऊ जाने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश कुमार मौर्य, राजेश्वर दूबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, सुरेश चौहान, शक्ति मिश्रा, रमाशंकर बिंद, शिवपूजन मिश्र, मकोई लाल बिंद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles