शनि प्रदोष 14 फरवरी को, शनि धाम फकीरपुर मंदिर सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा खुला
गोपीगंज (भदोही)।
माघ मास के पावन अवसर पर 14 फरवरी, शनिवार को शनि प्रदोष का विशेष संयोग बन रहा है। गोपीगंज बैदाखास स्थित “शनि धाम” फकीरपुर मंदिर के प्रमुख पुजारी विनय महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि शनि प्रदोष का दिन विशेष रूप से विवाह एवं संतान सुख में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि जिन श्रद्धालुओं पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया, दशा या दृष्टि का प्रभाव चल रहा है, उनके लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है।
तैलाभिषेक और शनिप्रिय वस्तुओं का विशेष महत्व
पुजारी विनय महाराज के अनुसार, शनि प्रदोष के दिन किसी प्राचीन शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि का तैलाभिषेक करना तथा शनिप्रिय वस्तुएं अर्पित करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
मंदिर दर्शन का समय
शनि धाम फकीरपुर मंदिर के कपाट शनि प्रदोष के अवसर पर
🕓 प्रातः 4:00 बजे से
🌙 रात्रि 10:00 बजे तक
श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन के लिए खुले रहेंगे।
मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन करें और इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं।
Bharat Kranti News
आपकी आवाज, आपका विश्वास
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.


