5 साल पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें : जिलाधिकारी
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अमीन-वार वसूली सुनिश्चित की जाए और राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय आपके द्वार अभियान के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण कर पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी सख्त निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में न जाएं। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


