पेनल्टी शूटआउट में वाराणसी की मुनारी टीम बनी चैंपियन
ज्ञानपुर में खेले गए राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
ज्ञानपुर।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में खेला गया। निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में मुनारी, वाराणसी की टीम ने ज्ञानपुर को 5–3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में दोनों टीमें पूरे समय एक-दूसरे पर भारी पड़ीं, लेकिन कड़े मुकाबले के बावजूद कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विजेता टीम को 21 हजार रुपये जबकि उपविजेता ज्ञानपुर की टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है और ग्रामीण अंचल के होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बड़ा मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
पुरस्कार वितरण जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला और ज्ञानपुर के पूर्व चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने किया।
इस अवसर पर स्वतंत्र बिंद, शाहिद रजा रिजवी, विजय बिंद, जमील अहमद, सरवर अली, मुश्ताक अली, फईम अली, सैफ अहमद, दिलवर, दिनेश, सुरज पाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
