वीबीजी व रामजी से मजदूरों की बढ़ेगी परेशानी, मनरेगा बचाओ संग्राम में बोली कांग्रेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वीबीजी व रामजी से मजदूरों की बढ़ेगी परेशानी : कांग्रेस

ज्ञानपुर।
कांवल गांव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया। चौपाल में बड़ी संख्या में मजदूर, जॉब कार्ड धारक और ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। कांग्रेस कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते यह जनकल्याणकारी योजना कमजोर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है, काम की भारी कमी है, जॉब कार्ड में गड़बड़ियां हैं और भ्रष्टाचार के कारण मजदूर वर्ग सबसे अधिक परेशान है। कांग्रेस ने मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लागू करने, 200 दिन का रोजगार देने और मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे, मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मनरेगा गांवों में गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार की रीढ़ है, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण यह योजना धीरे-धीरे दम तोड़ रही है।

चौपाल में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दुबे, सुबुकतगीन अंसारी, धीरज मिश्रा, नाजिम अली, संतोष धोबी, नितिन सिंह, शक्ति मिश्रा, हर्ष दुबे, संदीप गौतम, मोहन गौतम, फाजिल अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles