आम आदमी के लिए 80 बार जेल गए लोकबंधु राजनारायण
ज्ञानपुर।
समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कंसापुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि राजनारायण आम आदमी की आवाज थे। उन्होंने जनता के हक और अधिकारों के लिए एक-दो नहीं बल्कि कुल 17 वर्ष जेल में बिताए। अपने 69 वर्षों के जीवनकाल में वह करीब 80 बार जेल गए। ऐसा कोई जनहित का मुद्दा नहीं रहा, जिस पर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद न की हो।
उन्होंने बताया कि आज़ाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी, तब राजनारायण ने ‘अंग्रेजी हटाओ आंदोलन’ की शुरुआत की। यह आंदोलन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू होकर देशभर में फैल गया। वक्ताओं ने कहा कि राजनारायण ने कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को न केवल चुनाव में बल्कि अदालत में भी पराजित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी बताया कि राजनारायण ने दलित उत्थान के लिए बड़ा आंदोलन चलाया और काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया। समाज में समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, सोभनाथ यादव, शैलेश सिंह मंटु, संतोष यादव, लालचंद बिंद, मुन्ना खां, प्रदीप वियोगी, बाबा बिंद, महेंद्र गोड, दिलीप पासी, रवि यादव, लालजीत दुबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

