भदोही प्रीमियर लीग: राजपूत ढाबा और किंग्स ऑफ जौनपुर ने दर्ज की शानदार जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही प्रीमियर लीग: राजपूत ढाबा और किंग्स ऑफ जौनपुर की शानदार जीत, भानु मिश्रा व आशुतोष पाल बने हीरो

ज्ञानपुर।
भदोही प्रीमियर लीग (सीजन-4) में बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबले दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहे। टूर्नामेंट के पहले मैच में राजपूत ढाबा ने कड़े संघर्ष में मंगलम ईंट उद्योग को 9 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में किंग्स ऑफ जौनपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आरएन मौर्य डेयरी को 22 रनों से मात दी।

मैच के मुख्य अतिथि औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भदोही प्रीमियर लीग जैसे आयोजन ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

पहला मैच: राजपूत ढाबा बनाम मंगलम ईंट उद्योग

मंगलम ईंट उद्योग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजपूत ढाबा की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 133 रन बनाए। टीम की ओर से भानु मिश्रा ने आक्रामक अंदाज में 36 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। मंगलम ईंट उद्योग की ओर से अमन यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगलम ईंट उद्योग की टीम शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया। पूरी टीम 18 ओवर में 124 रन ही बना सकी। राजपूत ढाबा की ओर से कप्तान धीरज ने 39 गेंदों पर 37 रनों का अहम योगदान दिया, जबकि गेंदबाजी में भानु मिश्रा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भानु मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच: किंग्स ऑफ जौनपुर बनाम आरएन मौर्य डेयरी

दूसरे मुकाबले में किंग्स ऑफ ज्ञानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 18 ओवर में 169 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आशुतोष पाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 55 गेंदों पर 107 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

जवाब में आरएन मौर्य डेयरी की टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 18 ओवर में 147 रन ही बना पाई। इस तरह किंग्स ऑफ जौनपुर ने यह मुकाबला 22 रनों से जीत लिया। शानदार शतक के लिए आशुतोष पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच के दौरान आयोजक शिवम शुक्ला, अतुल तिवारी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
संवाद

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles