माघ मेले के लिए चार स्पेशल रिंग रेल चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे
ज्ञानपुर।
माघ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा 02 जनवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन चार अनारक्षित स्पेशल रिंग रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि माघ मेले के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें प्रयागराज, बनारस, जंघई, जफराबाद, अयोध्या धाम समेत कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी।
चलने वाली स्पेशल रिंग रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 04111 (रिंग रेल अनारक्षित विशेष)
यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। रामबाग, झूंसी, हंडिया होते हुए सुबह 7.17 बजे ज्ञानपुर रोड, 7.35 बजे माधोसिंह, इसके बाद बनारस, भदोही सहित विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए शाम 6.50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04113 (रिंग रेल अनारक्षित विशेष)
यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम 5.30 बजे रवाना होगी। 6.47 बजे ज्ञानपुर रोड, 7.05 बजे माधोसिंह, बनारस होते हुए रात 8.55 बजे भदोही पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 11.37 बजे शाहगंज तथा अगले दिन सुबह 7.45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04114 (रिंग रेल अनारक्षित विशेष)
यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम 5.45 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 11.34 बजे अकबरपुर, 12.27 बजे शाहगंज, फिर भोर 3.30 बजे भदोही, सुबह 4.24 बजे बनारस, 5.12 बजे माधोसिंह, 5.57 बजे ज्ञानपुर रोड से गुजरते हुए सुबह 8 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04120 (रिंग रेल अनारक्षित विशेष)
यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 1.30 बजे चलेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 11.15 बजे भदोही, रात 1.17 बजे माधोसिंह, 1.50 बजे ज्ञानपुर रोड से गुजरकर सुबह 4 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

