चार महीने बाद शुरू हुआ कंधिया आरओबी का काम, बरदहा चौराहे से भारी वाहनों का डायवर्जन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चार महीने से ठप कंधिया आरओबी का काम शुरू, बरदहा चौराहे से डायवर्जन

चौरी। वाराणसी–मछलीशहर हाईवे पर स्थित कंधिया फाटक के उत्तरी छोर पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के लिए फाउंडेशन बनाने का काम चार महीने बाद दोबारा शुरू कर दिया गया है। यह हाईवे क्षेत्र के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है, लेकिन हाईवे के वाराणसी डिवीजन का काम बीते एक साल से ठप पड़ा हुआ है। इस बीच रेलवे ने अपने हिस्से का निर्माण कार्य शुरू कराया है।

रेलवे द्वारा काम शुरू किए जाने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बरदहा पाल चौराहे पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यहां डायवर्जन के सूचना बोर्ड लगाने के साथ ही बड़े-बड़े पत्थर रखकर रास्ता बंद किया गया है। भारी वाहन अब बरदहा–मई मार्ग से होते हुए कालिकाधाम होकर कपसेठी की ओर जाएंगे। वहीं, वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों का डायवर्जन कपसेठी चौराहे से किया गया है।

650 करोड़ की लागत, दो साल से अधूरा प्रोजेक्ट

वाराणसी–मछलीशहर हाईवे 731-बी का निर्माण करीब दो साल पहले 650 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में निर्माण कार्य में तेजी दिखाई गई, लेकिन धीरे-धीरे काम की रफ्तार काफी धीमी हो गई। खासतौर पर वाराणसी डिवीजन में कार्य बेहद सुस्त गति से चलता रहा। बाद में कार्यदायी संस्था के काम छोड़कर चले जाने के कारण करीब दस महीने से निर्माण पूरी तरह बंद है।

बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर काम छोड़ दिया था। इसके चलते हाईवे पर प्रस्तावित ओवरब्रिज, पुल, पुलिया, नाली और सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ गया। इसी दौरान रेलवे ने भी अपने हिस्से का आरओबी निर्माण रोक दिया था। अब रेलवे ने दक्षिणी छोर के बाद उत्तरी छोर पर पिलर के लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।

एनएचएआई का काम ठप, बढ़ी दिक्कतें

रेलवे की ओर से काम शुरू हो जाने के बावजूद एनएचएआई का कार्य अब भी ठप है। कार्यदायी संस्था के लापता होने के कारण मोरवां पुल, नाली, पुलिया और सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। बारिश के मौसम में चौरी बाजार के व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब कोहरे के मौसम में सड़क अधूरी होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

वर्जन

कंधिया फाटक के पास रेलवे द्वारा आरओबी का काम दोबारा शुरू किए जाने के बाद यातायात डायवर्जन किया गया है। बरदहा चौराहे पर वाहनों को रोक दिया गया है। वाहन बरदहा–मई मार्ग से होकर कालिकाधाम होते हुए कपसेठी जाएंगे।

अनिल सिंह, यातायात प्रभारी

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles