केपीएम महाविद्यालय में बना उच्च शिक्षा का कार्यालय
डीएम शैलेश कुमार ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवनाथपुर लक्ष्मणपट्टी का औचक निरीक्षण, निष्क्रिय उपकरणों पर जताई नाराजगी
ज्ञानपुर (भदोही): जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवनाथपुर लक्ष्मणपट्टी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही चिकित्सा सेवाओं, दवाओं, टीकाकरण, परिवार नियोजन सामग्री तथा स्वास्थ्य जांच उपकरणों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ब्लड प्रेशर और शुगर जांच मशीनें सक्रिय नहीं थीं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सा कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी उपकरणों को हमेशा सक्रिय स्थिति में रखा जाए, ताकि आमजन को समय पर सही और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि “सभी चिकित्सक यह सुनिश्चित करें कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जो भी उपकरण या दवाएं उपलब्ध हैं, उनकी नियमित जांच होती रहे और रिपोर्ट समय पर अपडेट की जाए।”
दवाओं की जांच और रखरखाव पर सख्त निर्देश
डीएम ने आदेश दिया कि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं का मासिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। जिन दवाओं की एक्सपायरी अगले माह के भीतर है, उनकी सूची बनाकर उन्हें अलग रखा जाए और नियमानुसार वापसी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टरों के रखरखाव, मरीजों के आगमन की जानकारी, एनएम स्वास्थ्य सुविधाओं और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि रजिस्टर अद्यतन स्थिति में रहें, ताकि किसी भी समय निरीक्षण के दौरान सही डेटा उपलब्ध हो सके।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
