बेलडांड़-राजपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, दूध व्यापारी गंभीर, दो आरोपियों पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरहज में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, पुरानी रंजिश बनी वजह

बरहज (देवरिया)। बेलडांड़-राजपुर मार्ग पर शनिवार को हुए फायरिंग कांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। परसियां देवार निवासी दूध व्यापारी सुरेंद्र यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने करीब आधा दर्जन गोलियां दाग दीं। गोलियां लगने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि सुरेंद्र यादव शनिवार शाम किसी काम से बेलडांड़-राजपुर मार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान हेलमेट लगाए दो युवक बाइक से आए और बिना कुछ कहे उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सुरेंद्र ने जान बचाने के लिए दौड़ लगाई, मगर हमलावरों ने पीछा करते हुए दो और फायर किए और फिर फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र और बढ़या हरदो निवासी बिनाका सिंह के बीच भैंस चोरी की पुरानी घटना को लेकर रंजिश चल रही थी। बताया जाता है कि पहले सुरेंद्र बिनाका का खेत बंटाई पर जोतते थे, लेकिन कुछ समय पहले खेत वापस लेने के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद और गहरा गया।

घायल के भाई कमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने बिनाका सिंह और उनके साथी राहुल सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन दोनों आरोपी अब तक फरार हैं।

इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles