भदोही, उत्तर प्रदेश | भारत क्रांति न्यूज़
सुरियावां थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी राजकमल चौहान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात आरोपी राजकमल चौहान ने बच्ची को उसके घर से उठाकर खेत के पास सिवान में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
शुक्रवार सुबह पुलिस को आरोपी के सुरियावां क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।
पुलिस अधीक्षक भदोही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
🔴 यह घटना क्षेत्र में आक्रोश का विषय बनी हुई है, लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
Author: Shiv Shankar Dubey : Bharat Kranti News
शिव शंकर दुबे मुख्य संपादक, भारत क्रांति न्यूज़ शिव शंकर दुबे भारत क्रांति न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष और सच्ची पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत क्रांति न्यूज़ ज़मीनी मुद्दों, जनहित समाचार और सरकारी नीतियों के प्रभाव को गहराई से कवर करता है। वे युवा पत्रकारों को प्रेरित करते हैं और मानते हैं कि सशक्त पत्रकारिता लोकतंत्र को मज़बूत बनाती है।







