भदोही: रोजगार मेले में 1200 युवाओं का साक्षात्कार, 485 को मिले नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: रोजगार मेले में 1200 युवाओं का हुआ साक्षात्कार, 485 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

सीतामढ़ी। सेवायोजन विभाग की ओर से सोमवार को पं. बुद्धिराम महिला डिग्री कॉलेज, इटहरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञानपुर के निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे ने फीता काटकर किया। रोजगार मेले में 1200 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से साक्षात्कार के बाद 485 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 25 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कार्य अनुभव और संबंधित पदों के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।

इस मौके पर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार पाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रहें, बल्कि निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का भी लाभ उठाएं।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक संजय कुमार दुबे, जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, यागेंद्र कुमार, लव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles