परसीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल लेकर फरार हुआ युवक, शौचालय का रास्ता बताने के बहाने दिया झांसा
भदोही। परसीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार भोर में शौचालय जाने का रास्ता बताने के बहाने एक युवक यात्री का मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित यात्री ने मामले की जानकारी स्टेशन प्रशासन को दी।
जानकारी के अनुसार, भदोही कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर कनेहरी निवासी गणेश शंकर दूबे दिल्ली से वाराणसी आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से परसीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। ट्रेन से उतरने के बाद वह शौचालय जाने के लिए प्लेटफार्म पर मौजूद एक युवक से रास्ता पूछने लगे।
आरोप है कि युवक ने स्टेशन के शौचालय की बदहाल स्थिति का हवाला देते हुए उन्हें खेत की ओर जाने का रास्ता बताने की बात कही। इसी दौरान मौका पाकर वह यात्री का मोबाइल लेकर फरार हो गया। युवक के अचानक गायब होने पर यात्री को अपने साथ हुई घटना का पता चला।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक वीएएस श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक द्वारा यात्री का मोबाइल लेकर भागने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





