भदोही को ‘कारपेट से कॉर्पोरेट’ जिला बनाएंगे सीएम योगी : अमरजीत मिश्र
भदोही। कालीन नगरी के रूप में दुनियाभर में पहचान रखने वाला भदोही अब पारंपरिक कालीन उद्योग के साथ आधुनिक औद्योगिक निवेश, कॉर्पोरेट कारोबार, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन का भी प्रमुख केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास संबंधी सोच के तहत भदोही को ‘कारपेट से कॉर्पोरेट’ जिला बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। यह बातें मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र फिल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सोमवार को भदोही में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच उत्तर प्रदेश के शहरों और जिलों को उनकी पारंपरिक पहचान के साथ आधुनिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की है। भदोही के पास हुनर, उद्यमशीलता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान और मेहनतकश कारीगरों की पीढ़ियों का अनुभव मौजूद है। जरूरत इन खूबियों को आधुनिक औद्योगिक ढांचे, निवेश और वैश्विक कारोबारी नेटवर्क से जोड़ने की है।
अमरजीत मिश्र ने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग देश की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक सामर्थ्य का प्रतीक है। यहां के कारीगरों के हाथों में केवल धागे नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पकला की प्रतिष्ठा और रोजगार की अपार संभावनाएं भी हैं।
उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए पारंपरिक उत्पादन के साथ डिजाइन, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और निर्यात प्रबंधन को भी मजबूत करना होगा। इससे भदोही के कालीन उद्योग को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





