1. भदोही में बढ़ने लगी ठंड, 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं सर्द हवाएं; सुबह-शाम बढ़ी सिहरन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में बढ़ने लगी ठंड, 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं सर्द हवाएं; सुबह-शाम बढ़ी सिहरन

ज्ञानपुर। भदोही जिले में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन तेज रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को जिले में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

बुधवार सुबह आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद बादल छंट गए और आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है, लेकिन हवा की रफ्तार में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को जिले में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं, जबकि बुधवार को इनकी गति बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच गई। हवा में नमी के कारण ठंड का एहसास अधिक हो रहा है। तेज हवाओं के चलते दिन के समय भी लोगों को सिहरन महसूस हो रही है।

ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आने लगा है। सुबह टहलने जाने वाले लोग अब देर से घरों से निकल रहे हैं। बिना जैकेट और स्वेटर के सुबह बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। सुबह और शाम चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles