भदोही में प्रधानमंत्री आवास योजना की 4634 फाइलों में गड़बड़ी, बिना हस्ताक्षर और मुहर के डूडा पहुंचीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में प्रधानमंत्री आवास योजना की 4634 फाइलों में गड़बड़ी, बिना हस्ताक्षर और मुहर के डूडा पहुंचीं

ज्ञानपुर। भदोही जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन को लेकर बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। भदोही नगर पालिका से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में 4634 फाइलें बिना कवरिंग लेटर, अधिशासी अधिकारी (ईओ) के हस्ताक्षर और मुहर के पहुंच गईं। मामला सामने आने के बाद डूडा ने सभी फाइलों को दोबारा सत्यापन के लिए नगर पालिका भेज दिया है। आरोप है कि आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कुछ सभासदों, दलालों और बिचौलियों ने गड़बड़ी की। शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय तक भी पहुंच गई है।

34 हजार आवेदनों में 30 हजार हुए निरस्त

जिले में दो नगर पालिकाएं भदोही और गोपीगंज के अलावा ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, खमरिया और घोसिया नगर पंचायतें हैं। सरकार ने टीनशेड, मड़हे और जर्जर मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की थी। वर्ष 2017 में शुरू हुई योजना के तहत वर्ष 2019 तक 27 हजार से अधिक लोगों के आवास निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इनमें 50 से 60 आवासों को छोड़कर करीब सभी पूरे हो चुके हैं।

वर्ष 2024 में केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद योजना के नए लाभार्थियों के चयन के लिए आवेदन मांगे गए। जिले के सातों नगर निकायों से करीब 34 हजार लोगों ने आवेदन किया। सत्यापन के दौरान लगभग 30 हजार आवेदन निरस्त कर दिए गए। शेष आवेदनों में भी 1634 में गड़बड़ी सामने आने की बात कही गई है।

इसके बाद जनवरी 2026 में 1720 और सितंबर 2026 में करीब दो हजार लाभार्थियों का चयन कर उनके खातों में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी किए गए। अब आवास योजना की तीसरी डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच भदोही नगर पालिका से 4634 फाइलें डूडा कार्यालय पहुंचीं, जिनमें जरूरी विभागीय दस्तावेज नहीं थे।

न कवरिंग लेटर, न लाभार्थियों की सूची

डूडा के परियोजना अधिकारी शकील अहमद के अनुसार, भदोही नगर पालिका से भेजी गई फाइलों के साथ न तो कोई विभागीय पत्र था और न ही लाभार्थियों की सूची। फाइलों में कमियां मिलने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें दोबारा सत्यापन के लिए नगर पालिका भेजा गया है।

आरोप है कि आवास योजना से जुड़े कुछ सभासदों,

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles