आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने जीबी पंत को 74 रनों से हराया, जितेंद्र मोकंबो ने बनाए 70 रन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी को 74 रनों से हराया

सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम, मेढ़ी में बृहस्पतिवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब और जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी, परसीपुर के बीच 40 ओवर का क्रिकेट मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी को 74 रनों से शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 308 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जितेंद्र मोकंबो ने शानदार 70 रन बनाए। वहीं, प्रियांशु बिंद ने 36, धीरज पाल ने 32, मोहित मौर्य ने 29, विपिन पांडे ने 28 और अमित कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया।

जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने दो विकेट हासिल किए, जबकि सत्यम, राज और सन्नी को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रनों पर सिमटी टीम

309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी, परसीपुर की टीम आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी टीम 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में रंजन यादव ने 47 रन, सचिन ने 35, अनुज यादव ने 34 और आशुतोष दूबे ने 20 रन बनाए।

आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आदर्श मौर्य, संदीप बिंद और धीरज पाल ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। वहीं, जितेंद्र मोकंबो, विशाल पाल, मोहित मौर्य और एस. राजपूत ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इस तरह आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 74 रनों से शानदार जीत दर्ज की। जितेंद्र मोकंबो ने 70 रनों की पारी खेलने के साथ एक विकेट भी हासिल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles