भदोही में होर्डिंग लगाने का रेट तय, टैक्स वसूली की व्यवस्था न होने से पालिका को लाखों के राजस्व का नुकसान
ज्ञानपुर। जिले में होर्डिंग और बैनर लगाने का कारोबार मनमाने तरीके से संचालित हो रहा है। निजी ठेकेदार विज्ञापन लगाने के नाम पर व्यापारियों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों से हजारों रुपये वसूल रहे हैं, लेकिन नगर पालिका को टैक्स के रूप में कोई धनराशि नहीं मिल रही है। इससे स्थानीय निकायों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। भदोही नगर पालिका में ही बड़े होर्डिंग के कारण हर महीने करीब 55 से 60 हजार रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि निजी ठेकेदार होर्डिंग और बैनर के आकार के अनुसार तीन हजार से पांच हजार रुपये तक प्रतिमाह वसूल रहे हैं। इसके अलावा बोर्ड बनाने और लगाने का खर्च अलग से लिया जाता है। नगर पालिका की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन और शुल्क निर्धारण की व्यवस्था नहीं होने से ठेकेदार अपनी मर्जी से रेट तय कर रहे हैं। कई स्थानों पर महीनों तक होर्डिंग और बैनर लगे रहते हैं।
जिले की भदोही और गोपीगंज नगर पालिकाओं के साथ सुरियावां, ज्ञानपुर, नईबाजार, घोसिया और खमरिया जैसे निकायों में भी बड़ी संख्या में होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। इनमें निजी कंपनियों, स्कूलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और राजनीतिक दलों के विज्ञापन शामिल हैं।
गोपीगंज में आठ स्थान चिह्नित, अनुमति लेने वाला केवल एक
गोपीगंज नगर पालिका ने होर्डिंग लगाने के लिए आठ स्थान चिह्नित किए हैं। इसके बावजूद वर्तमान में केवल एक व्यक्ति ने अनुमति ली है। वहीं, छह लोगों के बैनर की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वे लगे हुए हैं और संबंधित लोगों ने उनका नवीनीकरण नहीं कराया है।
दूसरी ओर, भदोही नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे, तिराहों-चौराहों और बहुमंजिला इमारतों की छतों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं। यहां सात से आठ निजी ठेकेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं। आरोप है कि विज्ञापन लगाने के बदले ठेकेदार राजनीतिक दलों और निजी कंपनियों से मोटी रकम लेते हैं, लेकिन नगर पालिका के खाते में शुल्क जमा नहीं होता। इसका आर्थिक लाभ निजी ठेकेदारों के साथ उन मकान मालिकों को भी मिलता है, जिनकी छतों या परिसरों पर होर्डिंग लगाए जाते हैं।
बड़े होर्डिंग से हर महीने 55 से 60 हजार के नुकसान का अनुमान
भदोही नगर पालिका जिले का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां 20×30 फीट, 20×20 फीट और 10×20 फीट आकार के कई बड़े होर्डिंग लगे हैं। उपलब्ध अनुमान के अनुसार, केवल बड़े बोर्डों के आधार पर नगर पालिका को हर महीने करीब 55 से 60 हजार रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
चौरी रोड से स्टेशन रोड तक लगे हैं होर्डिंग-बैनर
पड़ताल के दौरान चौरी रोड पर ज्वेलरी कारोबार से जुड़े विज्ञापन, इंद्रामिल के पास परिधान कंपनी के होर्डिंग और
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

