सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, जिला अस्पताल में 57 लोगों ने किया रक्तदान
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों, युवाओं और अधिकारियों समेत 57 लोगों ने रक्तदान किया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया।
महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ना चाहिए। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में भी मरीजों को फल वितरित किए।
कार्यक्रम में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डॉ. आनंद मिश्रा, गोरेलाल पांडेय, नागेंद्र मिश्रा, मनीषा अंबष्ट, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. सुनील कुमार पासवान, डॉ. सुशील शुक्ला, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. कृष्ण चंद्र दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सीएचसी पर भी मरीजों को बांटे गए फल
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी भानीपुर में अधीक्षक डॉ. पीसी बिंद और पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान फूलचंद, पंकज, अभय राज सिंह, राजकुमार पाल, संजीत शुक्ला, शोएब अहमद, महेश बिंद और मुकेश बिंद मौजूद रहे।
सीएचसी सुरियावां में चेयरमैन विनय चौरसिया ने मरीजों को फल बांटे। इस दौरान डॉ. आनंद स्वरूप, डॉ. सुभाष चंद्र बिंद, दीपक पाठक, योगेंद्र सिंह, स्वरूपा बिंद, ललित उपाध्याय और शिव प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे। इसी तरह औराई, डीघ और भदोही सीएचसी पर भी मरीजों को फल वितरित किए गए।
विकास प्रदर्शनी में योजनाओं की दी गई जानकारी
ज्ञानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, रोजगार, आवास, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
इस मौके पर डीआईओएस अंशुमान, नागेंद्र सिंह, राकेश दूबे, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

