पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीयों से जगमग हुए गंगा घाट, ज्ञान सरोवर और अस्पताल
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य केंद्रों, ज्ञान सरोवर और गंगा घाटों पर हजारों दीये जलाए गए, जिससे परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।
धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी के गंगा तट, पक्का घाट और गंगा चबूतरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया। कार्यकर्ताओं की ओर से घाट, सरोवर और अस्पताल परिसरों में करीब 60 हजार दीये जलाए गए।
गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर में आचार्य शरद पांडेय ने 11 आचार्यों के साथ देवाधिदेव महादेव की स्तुति की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेनू पांडेय और डीघ मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, भाजपा नेता रेनू पांडेय, विमल मिश्र, अभिषेक जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं ज्ञानपुर नगर स्थित ज्ञान सरोवर में 51 हजार दीये जलाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद और ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, ईओ दयाशंकर वर्मा, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, सभासद रमेश पासी, बृजेश गुप्ता और आशुतोष पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

