सुरियावां में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुरियावां में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सुरियावां। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड के सुरियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के अंदर गुरुवार रात करीब 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की उम्र क्रमशः करीब 45 और 47 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर सुरियावां थाने के एसआई सुरेश यादव और एसआई राम जियावन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अश्विन त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles