नारेपार में वरासत शिविर लगा, सात मामलों का मौके पर निपटारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरासत अभियान के तहत शिविर में सात मामलों का निपटारा

डीघ। वरासत अभियान के तहत बुधवार को डीघ ब्लॉक के नारेपार गांव स्थित पंचायत भवन में राजस्व विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर वरासत संबंधी मामलों का समाधान कराया।

लेखपाल दिवाकर यादव ने बताया कि शिविर में वरासत के सात मामलों का निपटारा किया गया। इसके तहत सात परिवारों की वरासत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम घर-घर जाकर भी वरासत की कार्रवाई कर रही है।

वरासत से संबंधित कागजात में किसी तरह की कमी या समस्या होने पर मौके पर ही उसका समाधान कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न हो।

शिविर के दौरान धर्मेंद्र सिंह, प्रीति सिंह, प्रदीप सिंह, रमाशंकर वर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles