काशी विद्यापीठ में स्नातक के 26 कोर्स में दोबारा दाखिले का मौका, 15 से 17 सितंबर तक आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशी विद्यापीठ में स्नातक के 26 कोर्स में दोबारा दाखिले का मौका, खाली सीटें भरने की कवायद शुरू

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक स्तर के 26 पाठ्यक्रमों में खाली सीटों को भरने के लिए अभ्यर्थियों को दोबारा प्रवेश का मौका दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया और विशेष काउंसिलिंग के बाद भी कई पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रह गई हैं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ ड्रामा, बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन समेत अन्य स्नातक पाठ्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कई अभ्यर्थियों ने खाली सीट वाले संबंधित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया और विशेष काउंसिलिंग आयोजित किए जाने के बावजूद कुछ सीटें खाली रह गई हैं। उपलब्ध सीटों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और अवसर देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी अन्य रिक्त सीट वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पूर्व में भरे गए आवेदन पत्र के आधार पर संबंधित पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 से 17 सितंबर तक जमा करना होगा आवेदन

विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को 26 पाठ्यक्रमों में किसी दूसरे पाठ्यक्रम से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र ट्रांसफर कराकर प्रवेश लेना है, उन्हें 15 से 17 सितंबर तक संबंधित विभाग में निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद प्रवेश की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles