काशी में गंगा के जलस्तर में गिरावट, जल पुलिस कार्यालय से नीचे उतरा पानी; दुश्वारियां बरकरार
वाराणसी। दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद वाराणसी में गंगा के जलस्तर में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात गंगा का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति दो घंटे की रफ्तार से घटता रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 69.28 मीटर दर्ज किया गया।
दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय से भी पानी नीचे उतर गया है। हालांकि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे आने के बावजूद तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। बाढ़ के कारण पहले से ही कई क्षेत्रों में दुश्वारियां बनी हुई हैं।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। पानी घटने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन तटवर्ती क्षेत्रों में लोग अभी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि चेतावनी बिंदु के नीचे आने के बाद गंगा के जलस्तर में दो दिन पहले दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई थी। अब जलस्तर में गिरावट आने के बाद राहत की उम्मीद जगी है, हालांकि प्रशासन और स्थानीय लोग अभी भी सतर्क हैं।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





