चंदापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

भदोही जनपद में हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गोलखरा निवासी रामजीत गौतम (26) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल रामजीत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कोइरौना थाना प्रभारी रामनगीना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामजीत गौतम अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी पहली पत्नी की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जबकि दूसरी पत्नी से दो पुत्रियां हैं। परिवार का इकलौता सहारा माने जाने वाले रामजीत की असमय मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि रामजीत मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। गांव में उनकी पहचान एक जिम्मेदार युवक के रूप में थी। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने लगे

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles