ओले पड़ने के आसार, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, तेज आंधी और बारिश से फसलों को हो सकता है नुकसान
मिर्जापुर। जिले समेत पूर्वांचल के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भीषण गर्मी के बीच आगामी दिनों में आंधी, बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए किसानों और पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान मौसम को ध्यान में रखते हुए ही कृषि कार्य करें। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने के लिए पहले से तैयारी कर लें। जिन किसानों की गेहूं, दलहन या अन्य फसलें कटकर खेत या खलिहान में रखी हुई हैं, वे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें ताकि बारिश और तेज हवाओं से नुकसान न हो।
विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि फसल की सिंचाई, कीटनाशक एवं उर्वरक का छिड़काव फिलहाल टाल दें और मौसम साफ होने के बाद ही यह कार्य करें। तेज हवाओं और बारिश के दौरान खेतों में काम करने से भी बचने को कहा गया है।
पशुपालकों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। गाय, भैंस, बकरी समेत अन्य पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधकर सुरक्षित और सूखे स्थानों पर रखें। बिजली चमकने और आंधी के दौरान पशुओं को पेड़ों के नीचे बांधना खतरनाक हो सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों और पूर्वानुमानों पर लगातार नजर बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें। समय रहते बरती गई सावधानी से फसलों, पशुधन और जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।






3 thoughts on “मिर्जापुर में मौसम अलर्ट, ओलावृष्टि और तेज आंधी के आसार”
The app installation was a breeze. I love being able to place my bets on the go without having to log in via a browser every time. Get the app at downloadbet88apk
This place has a great vibe and the promotions are genuinely rewarding. I had a lucky streak last night and the withdrawal was processed faster than I expected. Love bd88ff
The graphics and sound effects make the gaming experience feel so immersive. It is easily one of the most entertaining sites I have come across this year. Visit tv888game