मांग पर मंदिर परिसर में लगी सोलर लाइटें, भक्तों में खुशी की लहर
लालानगर (भदोही), जागरण संवाददाता:
गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम परिसर अब एक बार फिर रोशनी से जगमगाने लगा है। लंबे समय से अंधेरे में डूबे इस मंदिर परिसर में अब नई सोलर लाइटें लगा दी गई हैं। सोलर लाइटें लगने से भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयास से पर्यटन विभाग की ओर से लगभग दस सोलर लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन समय के साथ अधिकांश लाइटें खराब हो चुकी थीं। इससे शाम ढलते ही मंदिर परिसर में अंधेरा छा जाता था और श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ में असुविधा होती थी।
मंदिर परिसर की समस्याओं को लेकर शिव भक्तों ने वर्तमान सांसद डॉ. विनोद बिंद से मुलाकात की और परिसर में नई लाइटें लगाने की मांग रखी। सांसद ने श्रद्धालुओं की भावना को समझते हुए सांसद निधि से चार सोलर लाइटों वाला एक नया सेट मंदिर परिसर में लगवाने की व्यवस्था कराई।
सोलर लाइटें लगने के बाद बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने सांसद डॉ. विनोद बिंद के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के सचिव रामकृष्ण खट्टू ने कहा कि अब परिसर में रात के समय भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करना आसान हो गया है। उन्होंने साथ ही पुरानी सोलर लाइटों की मरम्मत कराने की भी मांग रखी, ताकि पूरा परिसर हमेशा रोशन बना रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और रात्रिकालीन पूजा-अर्चना में सुविधा बढ़ेगी।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.


