हरियांव गांव में मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में मारपीट के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
जागरण संवाददाता, भदोही: हरियांव गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित मोतीचंद बिंद ने आरोप लगाया कि गांव के ही विजय गौतम और कमलेश ने उसके साथ बेवजह मारपीट की।

मोतीचंद ने बताया कि 18 अक्टूबर को वह सरोई बाजार में मेला देखने गया था। लौटते समय गलती से विजय गौतम से हल्की सी टक्कर लग गई, जिससे दोनों में विवाद हो गया था। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था।

मोतीचंद के अनुसार, 2 नवम्बर को जब वह अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में विजय और कमलेश ने उसे रोक लिया और “चोर-चोर” कहकर भला-बुरा कहते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर जब उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों विजय और कमलेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सतर्क है।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles