गोपीगंज डाकघर में अव्यवस्था हावी, सर्वर डाउन और पासबुक नदारद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डाकघर में संसाधनों का अभाव, खाताधारक हो रहे परेशान

जागरण संवाददाता, लालनगर (भदोही): जनपद के प्रमुख व्यावसायिक नगर गोपीगंज डाकघर में इन दिनों संसाधनों की भारी कमी देखने को मिल रही है। पासबुक, आवेदन फॉर्म, और अन्य जरूरी सामग्री की अनुपलब्धता के कारण आम खाताधारक से लेकर एजेंट तक परेशान हैं।

डाकघर में रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन होता है, लेकिन डाक सहायकों की कमी और सर्वर की बार-बार होने वाली खराबी के कारण ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई लोग सुबह से शाम तक कतार में लगे रहते हैं, फिर भी काम नहीं हो पाता।

ग्राहकों का कहना है कि पासबुक न होने के कारण खाते का विवरण नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें लेन-देन की जानकारी रखने में कठिनाई होती है। कुछ मामलों में लोग अपनी पासबुक के लिए हफ्तों से चक्कर काट रहे हैं। वहीं, अभिकर्ताओं का कहना है कि डाकघर में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से उन्हें भी अपने ग्राहकों का काम कराने में परेशानी होती है।

सूत्रों के अनुसार, वाराणसी मंडल कार्यालय से फॉर्म और पासबुक की आपूर्ति न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

डाकघर कर्मचारियों का कहना है कि वे उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ही काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फार्म और पासबुक की आपूर्ति जल्द आने की संभावना है। तब तक लोगों को थोड़ी असुविधा झेलनी पड़ सकती है।

स्थानीय लोगों ने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि गोपीगंज डाकघर में व्यवस्था सामान्य हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles