जनपद भदोही के दो गांवो में सबसे संपन्न हुआ ग्राम चौपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर शुक्रवार को होने वाली ग्राम चौपालों की श्रृंखला में भीखमापुर की चौपाल रही चर्चा का विषय

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद भदोही के समस्त 6 ब्लॉकों के चयनित दो-दो गांवों में शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन संपन्न हुआ। इन चौपालों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान गांव में ही सुनिश्चित करना है। इस क्रम में जनपद के भीखमापुर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल विशेष चर्चा का विषय रहा।

ग्राम प्रधान योगेश मौर्य एवं ग्राम सचिव पूजा मौर्या की सक्रिय सहभागिता से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चौपाल में एडीयो (विकास) अशोक पांडे जी की उपस्थिति भी विशेष उल्लेखनीय रही। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

ग्राम चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पर उपस्थित हुए। विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं जैसे जल निकासी, राशन वितरण, पेंशन योजनाएं, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बातें रखीं। अधिकतर समस्याओं पर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई।

शासन की मंशा के अनुरूप इस प्रकार की चौपालें प्रशासन और आमजन के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी बन रही हैं। भीखमापुर की चौपाल में प्रशासनिक तत्परता और जनसहभागिता की मिसाल पेश की गई, जिसकी स्थानीय स्तर पर काफी सराहना की जा रही है।

(रिपोर्ट – शिवशंकर दूबे, भारत क्रांति न्यूज़, भदोही)

Shiv Shankar Dubey : Bharat Kranti News
Author: Shiv Shankar Dubey : Bharat Kranti News

शिव शंकर दुबे मुख्य संपादक, भारत क्रांति न्यूज़ शिव शंकर दुबे भारत क्रांति न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष और सच्ची पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत क्रांति न्यूज़ ज़मीनी मुद्दों, जनहित समाचार और सरकारी नीतियों के प्रभाव को गहराई से कवर करता है। वे युवा पत्रकारों को प्रेरित करते हैं और मानते हैं कि सशक्त पत्रकारिता लोकतंत्र को मज़बूत बनाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles