भदोही: कुपोषित बच्चों की पहचान कर योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी, डीपीओ ने दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुपोषित बच्चों की पहचान कर योजनाओं का लाभ दिलाएं: डीपीओ

भदोही। विकास भवन स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सीडीपीओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुपोषित बच्चों की पहचान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

डीपीओ ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को आंगनबाड़ी केंद्रों और वीएचएसएनडी सत्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाए और उन्हें विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने पंजीकृत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को नियमित रूप से पोषाहार वितरित कराने पर भी जोर दिया। डीपीओ ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी नियमित निगरानी करें और कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

बैठक में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को संबंधित विभाग से हैंडओवर कराने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीपीओ वीके उपाध्याय, अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles