सभी निकाय 15 दिन में दें पीएम आवास सत्यापन की रिपोर्ट: डीएम
भदोही। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने नगर निकायों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और सुधार करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को 15 दिनों के भीतर आवासों के सत्यापन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया समय से पूरी होने पर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ जल्द मिल सकेगा।
वहीं, पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा, सभी अधिशासी अधिकारियों और बैंकर्स को 30 नवंबर तक योजना की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा किया जाए।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





