भदोही में यातायात नियमों की अनदेखी पर 758 वाहनों का चालान, 10.73 लाख रुपये का जुर्माना
भदोही। जिले में सोमवार को पुलिस और यातायात विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 758 वाहनों का चालान किया गया। इन पर कुल 10 लाख 73 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस टीम को देखकर कई वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकलने का प्रयास करते नजर आए। सबसे अधिक कार्रवाई हेलमेट न लगाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने पर की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की।
यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि गोपीगंज, औराई, बाबूसराय, जंगीगंज, ऊंज और ज्ञानपुर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 600 दोपहिया और 158 चारपहिया समेत कुल 758 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों पर 10 लाख 73 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।






