गोपीगंज व्यापार मंडल 15 दिसंबर को करेगा कंबल वितरण, कूपन से मिलेगी जरूरतमंदों को सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

व्यापारी हितों की रक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहा संगठन : श्रीकांत

गोपीगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गोपीगंज की बैठक सोमवार को नगर स्थित एक लॉन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं और आगामी 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले कंबल वितरण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी संगठन की ओर से जरूरतमंदों को कूपन के माध्यम से कंबल वितरित किए जाएंगे, ताकि सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में बंटी कौशल, दिनेश उमर, टुनटुन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय प्रताप सिंह, राजेंद्र पुष्पकर, अभिषेक जायसवाल, अवधेश उमर, रमेश कौशल, विनीत मिश्रा और संजय तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles