भारतीय रिपब्लिकन पार्टी का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित
औराई। ब्लॉक क्षेत्र के कटका में भारतीय रिपब्लिकन पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष राधेश्याम इंसान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की मजबूती, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम इंसान ने बताया कि 25 नवंबर को कटका रेलवे स्टेशन के पास आयोजित होने वाला पार्टी का प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





