भदोही में चार नए बीईओ को मिला ब्लॉक, सभी ने संभाला कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में चार नए खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला ब्लॉक, सभी ने संभाला कार्यभार

भदोही। जिले में स्थानांतरित होकर आए चार नए खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को ब्लॉकों का आवंटन कर दिया गया है। सभी अधिकारियों ने अपनी नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी से स्थानांतरित होकर आईं रमा पांडेय को अभोली ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जौनपुर से आईं किरन पांडेय को डीघ, मिर्जापुर से आए बृजेश कुमार राय को भदोही और सोनभद्र से आए धनंजय कुमार सिंह को औराई ब्लॉक का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि सभी नए खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने और शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles