आजमगढ़: लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, खलासी की मौत; गैस कटर से काटना पड़ा केबिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजमगढ़: लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे खलासी की मौत; गैस कटर से निकाला गया शव

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर के केबिन में फंसे खलासी की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के तारिक नगर निवासी मोनू पठान (30) के रूप में हुई है। अतरौलिया थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दो ट्रेलर गोरखपुर की ओर जा रहे थे।

पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर

बताया गया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 59.700 के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे चल रहे ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान केबिन में मौजूद खलासी उसमें बुरी तरह फंस गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और यूपीडा के गश्ती दल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया। वहीं, हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

गैस कटर से काटना पड़ा ट्रेलर का केबिन

ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक जाने के कारण खलासी को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी परेशानी हुई। पहले उसे सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन केबिन की स्थिति बेहद खराब होने के कारण रास्ता नहीं बन सका। इसके बाद

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles