वाराणसी: विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी करने के आरोपी को वाराणसी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात अस्सी नाला, रविंद्रपुरी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मैनुद्दीन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का निवासी है और वर्तमान में मिर्जापुर जिले के चुनार में रह रहा था। बताया गया कि सोमवार सुबह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की एक छात्रा ऑटो से कहीं जा रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक मैनुद्दीन ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद लंका पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार देर रात अस्सी नाला, रविंद्रपुरी के पास आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय आरोपी ने फैंटम दस्ते की हिरासत से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा पकड़ लिया गया। घायल अवस्था में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles