वाराणसी: होटल के कमरे में मिले युवक-युवती के शव, युवती की गला रेतकर हत्या के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान
बाबतपुर के पास केजे होटल में हुई घटना से मची सनसनी, दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे; युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराज था युवक
वाराणसी। कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर के पास स्थित केजे होटल में सोमवार देर रात युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल के एक कमरे में युवती का शव गर्दन कटी अवस्था में मिला, जबकि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक ने पहले चाकू से युवती की हत्या की और इसके बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी।
मृतकों की पहचान बड़ागांव निवासी प्रिया केसरी (23) और मंडुवाडीह निवासी विकास केसरी (20) के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों सोमवार दोपहर करीब एक बजे होटल पहुंचे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर मामले की जानकारी सामने आई।
बाथरूम में युवती की हत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक
फॉरेंसिक टीम की जांच में सामने आया कि युवक ने कथित तौर पर बाथरूम में चाकू से युवती का गला रेता था। इसके बाद उसने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।
युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराजगी की आशंका
पुलिस के अनुसार, विकास के भाई की साली प्रिया से उसका पहले से प्रेम संबंध था। दोनों के परिजनों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। बताया जा रहा है कि प्रिया की शादी कहीं और तय होने से विकास नाराज था। आशंका जताई जा रही है कि उसने आखिरी बार मुलाकात करने के बहाने प्रिया को होटल बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।
विकास परचून की दुकान चलाता था, जबकि प्रिया ब्यूटीशियन का
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।